सीवान, अक्टूबर 9 -- पंचायतों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला मुख्यालय में जिला मुखिया महासंघ की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक के दौरान पंचायतों से जुड़ी विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर चर्चा की गयी। बैठक में बीवीजीरामजी के क्रियान्वयन के लिए पंचायत के वेंडरों को जोड़ने की मांग की गयी. वहीं, पंचायत प्रतिनिधियों को सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र अनुज्ञप्ति देने का मामला भी उठाया गया।आदेश के बावजूद मुखिया को प्राथमिकता के आधार पर अनुज्ञप्ति नहीं मिल रही है, इसलिए जल्द अनुज्ञप्ति जारी करने की मांग की गई। बहरहाल, संघ के जिलाध्यक्ष अजय भास्कर चौहान ने सरकार व जिला प्रशासन से प्रधानमंत्री आवास योजना से कटे लाभुकों का नाम फिर से जोड़ने व योजना से वंचित ग्रामीणों को लाभ देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आवास योजन...