Siwan News बीआरसी केंद्र पर गुरु गोष्ठी का हुआ आयोजन।
सीवान, अगस्त 23 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सहुली स्थित हसनपुरा बीआरसी केंद्र पर शनिवार को बीईओ कुमार अभिषेक के नेतृत्व में एकाउंटेंट नीरज कुमार द्वारा गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। इस दौरान सभी विद्यालयों को अपार कार्ड नहीं बनाने पर उन विद्यालयों को शीघ्र अपार कार्ड बनाने को निर्देश दिया गया। वहीं सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को प्रोफाइल में सुधार आदि संबंधित कार्य को पूरा कराया गया। स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मिशन के तहत सभी विद्यालयों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने को निर्देश दिया गया। इसके अलावा एमडीएम आदि समस्याओं पर भी चर्चा किया गया। यह भी पढ़ें- गुरुगोष्ठी में विद्यालयों के शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों की समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.