Siwan News बिना हेलमेट, तेज रफ्तार और ट्रिपल राइडिंग पर कार्रवाई
सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बुधवार को समाहरणालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने की। इस दौरान जिले की यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हादसों की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
सड़क सुरक्षा योजनाएँ बैठक में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों यानी ब्लैक स्पॉट की पहचान कर वहां तत्काल सुधारात्मक कार्य कराने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर सड़क की स्थिति के अनुसार आवश्यक सुरक्षा इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.