Siwan News बिना डीजे-आर्केस्ट्रा के निकली ज्ञानी मोड़ की महावीरी मेला
सीवान, सितम्बर 21 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग स्थित ज्ञानी मोड़ पर लगने वाले महावीरी मेला में इस बार पारंपरिक स्वरूप देखने को मिला। प्रशासन की पहल पर बिना डीजे, तेज ध्वनि वाले साउंड सिस्टम और आर्केस्ट्रा के अखाड़े निकाले गए। इससे मेले में युवाओं और श्रद्धालुओं का उत्साह कम होने के बजाय और बढ़ा नजर आया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, ढोल-ताशा, झांझ और जयकारों के बीच निकले अखाड़ों में कलाकारों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत कीं। प्राणपुर, मलिका टोला, कैलखुर्द, कैल टोला और चुलाई हाता समेत विभिन्न गांवों से अखाड़े निकाले गए। इनमें शिव-पार्वती, हनुमान, भगवान राम और लक्ष्मण की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक संदेश भी देने का प्रयास किया गया। आयोजकों का कहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.