Siwan News बिजली संकट से हाहाकार, सीवान शहर के वार्ड 27-28 के लोगों का फूटा गुस्सा
सीवान, अगस्त 16 -- Siwan News अभिषेक उपाध्याय, सीवान। शहर के वार्ड नंबर 27 और 28 के सोनार टोली एवं कसेरा टोली मोहल्ले में पिछले करीब 10 से 15 दिनों से जारी बिजली संकट को लेकर रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान सैकड़ों मोहल्लेवासी बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए। लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी और जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सामान्य कराने की मांग की। मोहल्लेवासियों का कहना था कि पिछले कई दिनों से बिजली की आपूर्ति कभी घंटों बाधित रहती है तो कभी लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इसके कारण घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। गर्मी और उमस के कारण लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.