सीवान, जुलाई 15 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ पर बिजली की लगातार खराब आपूर्ति से नाराज दुकानदारों और ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बिजली की समस्या को ले ग्रामीणों ने की सड़क जामप्रदर्शन का कारण प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कई दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है, लेकिन शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारी समाधान के बजाय एक-दूसरे के पास भेजते रहे। दुकानदारों ने बताया कि अनियमित बिजली आपूर्ति से उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं रहने से ग्राहक भी परेशान हो रहे हैं। उनका कहना था कि सड़क जाम का उद...