Siwan News बिजली बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन कटा
सीवान, अक्टूबर 13 -- Siwan News दरौंदा। प्रखंड के लीला साह के पोखरा स्थित एक प्रतिष्इान के खिलाफ विद्युत कंपनी ने कार्रवाई की है। विद्युत कनेक्शन लेने के बाद से अब तक प्रतिष्ठान की ओर से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया गया है। इसके बाद विभाग ने मामले की शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा से की। एसडीओ के निर्देश पर अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद विद्युत कंपनी के एसडीओ दिलीप कुमार, जेई दीपक कुमार, थाना की एसआई डिंपल कुमारी सहित अन्य कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने प्रतिष्ठान पर नोटिस चस्पा कर विद्युत कनेक्शन काट दिया। साथ ही बकाया राशि जमा नहीं करने पर आगे की कार्रवाई किए जाने संबंधी नोटिस भी लगाया गया। विद्युत कंपनी की इस कार्रवाई से बकाया बिल रखने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.