सीवान, अगस्त 30 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। शहर में बिजली व्यवस्था की बदहाली से उपभोक्ताओं का गुस्सा अब बढ़ता जा रहा है। पटेढ़ी बाजार से देवरिया मोड़ तक आए दिन बिजली की लाइन में खराबी आने से पूरा बाजार और आसपास का इलाका प्रभावित हो रहा है।

बिजली प्रबंधन की समस्या बिजली विभाग की ओर से समय पर खराबी दूर नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें मजबूर होकर आपस में चंदा जुटाना पड़ता है और निजी मिस्त्री बुलाकर लाइन ठीक करानी पड़ती है। इससे कुछ दिनों के लिए बिजली आपूर्ति बहाल होती है, लेकिन सप्ताह-दस दिन बाद फिर वही समस्या खड़ी हो जाती है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग की ओर से रखे गए निजी मिस्त्री भी बिना पैसे के खराबी ठीक करने के लिए तैयार नहीं होते। बिजली गुल होने के बाद लोगों को पहले मिस्त्री को बुलाने औ...