सीवान, अगस्त 31 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के भलुआड़ा गांव में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी कर ली। चोर घर के खुले मुख्य दरवाजे से अंदर घुसे और दो मंजिले मकान की छत पर जाकर छिप गए। रात में परिवार के सभी सदस्यों के सो जाने के बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरी की जानकारी रविवार की सुबह परिजनों को हुई। यह भी पढ़ें- Siwan News अज्ञात चोर में उड़ाई दो लाख की संपतिचोरों की रणनीति बताया जाता है कि भलुआड़ा निवासी नजीरुद्दीन साईं शनिवार की रात नमाज पढ़ने के लिए घर से बाहर गए थे। उस समय गांव में बिजली भी कटी हुई थी। इसी का फायदा उठाकर चोर खुले मुख्य दरवाजे से घर में प्रवेश कर गए और सीढ़ी के रास्ते दो मंजिले मकान की छत पर पहुंचकर छिप गए। देर रात जब परिवार के सभी सदस्य...