सीवान, जुलाई 14 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। महाराजगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। अस्पताल परिसर में चारों ओर बारिश का पानी जमा होने से मरीजों, उनके परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश के बाद भी अस्पताल परिसर तालाब में तब्दील हो जाता है। इससे मरीजों को पानी के बीच होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और भयावह हो सकती है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सीएचसी के मुख्य द्वार पर जलजमाव से मरीज परेशान, संक्रमण का बढ़ा खतरापानी के बीच होकर अस्पताल ...