Siwan News बारिश ने खोली बाजार में जलनिकासी व्यवस्था की पोल
सीवान, अगस्त 5 -- Siwan News महाराजगंज/जामो, एक प्रतिनिधि। जामो बाजार में मंगलवार को हुई जोरदार बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद मांझी-बरौली मुख्य पथ पर करीब एक फीट तक पानी जमा हो गया। इससे बाजार की प्रमुख सड़क तालाब जैसी नजर आने लगी। सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीर, बाइक सवार व अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे नाला होने के बावजूद बारिश का पानी मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। इससे नाले की सफाई व जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पानी से भरी सड़क से गुजरने के दौरान कई वाहन चालकों को परेशानी हुई, जबकि पैदल राहगीरों को भी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। बारिश के दौरान जामो बाजार स्थित एक किराना दुकान के सामने लगा टीन का शेड अचानक टूटकर नीचे गिर ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.