Siwan News बाबा महेंद्रनाथ धाम में 20 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
सीवान, जुलाई 31 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार को ऐतिहासिक बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर और जलाभिषेक मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था की गई थी। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती रही। भीड़ प्रबंधन, पेयजल, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी समुचित प्रबंध किया गया था। जिला उपविकास आयुक्त अभिताभ कुमार सिंह ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारी और व्यवस्था का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: श्रावण मास के पहले दिन शिवालयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.