सीवान, जुलाई 15 -- Siwan News बड़हरिया। थाना क्षेत्र के महबूब छपरा गांव से एक विवाहिता महिला और उसके सात वर्षीय पुत्र के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है विवाहिता के पिता ने थाना में आवेदन देकर दोनों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महबूब छपरा निवासी 61 वर्षीय शिवजी यादव ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पुत्री सिंधु देवी की शादी गोपालगंज जिला के मांझा गढ़ थाना के मधु सरैया के प्रदीप यादव से हुई थी। करीब दो वर्षों से सिंधु देवी अपने सात वर्षीय पुत्र मनु कुमार के साथ मायके में रह रही थी। 13 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे सिंधु देवी अपने पुत्र को लेकर घर से सत्यनारायण मोड़ बाजार जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी मां-बेटे का क...