सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव के दो बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट कर 45 हजार रुपये छीन लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हरिहांस गांव निवासी मेहदी आलम ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनका पुत्र आसिफ रजा अपने एक दोस्त के साथ बाइक से महुवल से घर लौट रहा था। इसी दौरान मंगुराहा स्कूल के समीप पहले से घात लगाए बैठे हरिहांस गांव के ही दो भाइयों समेत पांच अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक रोक ली।

मारपीट और लूट का विवरण आरोप है कि सभी ने मिलकर दोनों युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी और जानलेवा हमला किया। मारपीट में आसिफ रजा और उसके दोस्त को ...