Siwan News बाइक छिनतई के आरोपित को यूपी के देवरिया से किया गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 18 -- Siwan News गुठनी से प्रवीण कुमार तिवारी। थाना क्षेत्र के नैनीजोर गांव में हुई बाइक छिनतई की घटना में फरार चल रहे आरोपी को गुठनी पुलिस ने गुरुवार की देर शाम उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के खामपार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खामपार थाना क्षेत्र के मायापुर गांव निवासी विवेक कुमार मद्धेशिया उर्फ विकास (22) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नैनीजोर गांव में दर्ज बाइक छिनतई कांड में विवेक लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खामपार थाना क्षेत्र के मायापुर गांव स्थित उसके आवास पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ देवरिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.