Siwan News बाइक का हॉर्न बजाने के विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प
सीवान, अक्टूबर 3 -- Siwan News पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में शुक्रवार की सुबह बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में एक युवक के घायल होने की सूचना है। विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच बुधवार को भी बाइक का हॉर्न बजाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों और गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत करा दिया गया था। शुक्रवार की सुबह इसी बात को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों के जुटने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
अधिकारियों ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.