Siwan News बांसवारी में छिपाकर रखी 90 लीटर देसी शराब बरामद
सीवान, अक्टूबर 1 -- Siwan News नौतन, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सेमरिया गांव स्थित एक बांसवाड़ी में छापेमारी कर करीब 90 लीटर देसी शराब बरामद की। पुलिस को बांसवाड़ी में शराब छिपाकर रखे जाने और वहां से कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।थानाध्यक्ष जितमोहन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि सेमरिया गांव की एक बांसवाड़ी में भारी मात्रा में देसी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बांसवाड़ी में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखी गई करीब 90 लीटर देसी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में तीन लोगों को चिन्हित किया गया है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.