सीवान, जुलाई 8 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। सुबह के आठ बज रहे थे। शहर का मजहरूलहक बस स्टैंड यात्रियों से गुलजार था। कोई दिल्ली जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था तो कोई दिल्ली, रांची, बनारस, मोतिहारी, बेतिया, गोपालगंज, रक्सौल या जिले के ग्रामीण इलाकों की बस पकड़ने के लिए पहुंचा था। बसें एक-एक कर आ रही थीं, लेकिन यात्रियों की नजर बस से पहले किसी छांव की तलाश में भटक रही थी। तेज धूप से बचने के लिए लोग बसों के नीचे, दुकानों के आगे या परिसर में खड़े वाहनों की ओट लेते नजर आए। बारिश होने पर यही यात्री भीगते हुए बस तक पहुंचने को मजबूर हो जाते हैं। शहर का सबसे बड़ा बस स्टैंड प्रतिदिन हजारों लोगों की यात्रा का केंद्र है, लेकिन यहां आज भी बुनियादी सुविधाएं यात्रियों की जरूरतों से काफी पीछे हैं। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: राजेंद्र बस पड़ाव की...