Siwan News बस स्टैंड का टेंडर करोड़ों में लेकिन यात्री सुविधा के नाम पर खर्च नहीं
सीवान, जुलाई 12 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर के बीचोंबीच स्थित मौलाना मजहरूल हक बस स्टैंड में वाहनों से वसूली के लिए निविदा करोड़ों रुपये में किया जाता है। लेकिन यात्री सुविधा के नाम पर खर्च इसकी तुलना में काफी कम है। यहीं कारण है कि यहां आना-जाना यात्रियों के लिए परेशानियों का सबब है। खासकर बरसात व गर्मी के मौसम में पानी व धूप से बचाव को लेकर यात्री संख्या के आधार पर कोई प्रबंध नहीं है। दुकानों के शेड व छायादार पेड़ों के नीचे छिपना यात्रियों की मजबूरी है।
यात्री सुविधाओं की कमी शनिवार को पड़ताल के दौरान पाया गया कि इस वर्ष भी नगर परिषद की ओर से ग्यारह महीने के लिए 2 करोड़ 73 लाख रुपये में टेंडर किया गया है। लेकिन बरसात के इस मौसम में परिसर में जहां-तहां पानी लगा था और कई बसें पानी में ही खड़ी थीं। वहीं, कई जगह कीचड़ होने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.