Siwan News बसंतपुर फीडर की बदहाल व्यवस्था नहीं मिल रही बिजली
सीवान, जुलाई 13 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। महाराजगंज विद्युत पावर सब स्टेशन से संचालित बसंतपुर फीडर की बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से शिकायतें किए जाने के बावजूद विभाग कोई स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। स्थिति यह है कि हल्की आंधी या बारिश होते ही बिजली आपूर्ति एक से दो दिनों तक बाधित हो जाती है। वर्तमान में पिछले तीन दिनों से फीडर से जुड़े करीब 50 से 60 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप या लगातार आंख-मिचौली कर रही है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं का जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिसमें तकीपुर, भगौछा, पिपरा खुर्द, पिपरा काला, दलपतपुर, सारेयां, रढियां, बलऊं, लेरुआ, धानुकटोली, हिंगौली सहित अन्य कई गांव शामिल है। यह भी पढ़ें- Balia News: सिविल लाइन इलाके में तीन दिनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.