Siwan News बरहन गोपाल दुर्गा मंदिर में, पूजा-अर्चना के लिए उमड़े श्रद्धालु
सीवान, अक्टूबर 14 -- Siwan News बरहन। पंचमंदिरा स्थित दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह से ही मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। स्थानीय युवाओं और पूजा समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया। मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा तथा लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Khagaria News: गुजरात की मां अंबा मंदिर की तर्ज पर भव्य मंदिर का किया गया निर्माण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.