सीवान, जुलाई 12 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में निजी जमीन पर बरसात का पानी गिराने से मना करने पर पटीदारों द्वारा तशोबर अली से मारपीट किया गया। उन्होंने आवेदन के माध्यम से थाने को बताया कि उनके पटीदार से पुराना भूमि विवाद चल रहा है। वो लोग अपने छत पर जमा बरसात का सारा गंदा पानी पीड़ित के निजी जमीन में गिराते है। उक्त जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है और निर्माण सामग्री उसी जमीन पर रखा गया है जो गंदे पानी से बर्बाद हो रहा है। जब पीड़ित ने पानी गिराने से मना किया तो पाटीदारों द्वारा गाली गलौज किया जाने लगा। जब तशोबर अली ने गाली देने से मना किया तो सभी लोग लाठी डंडे से पीड़ित पर टूट पड़े और मारपीट उन्हें लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो सभी लोग धमकी देते हुए भाग गए। घायल पीड़ित का इलाज हॉस्प...