Siwan News बदलते मौसम या खाली पड़े खेत में किसान भाई करे मड़ूआ की खेती
सीवान, अगस्त 7 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत पडरौना खुर्द पंचायत के सावना गांव में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक और संजीव कुमार श्रीवास्तव किसान सलाहकार की उपस्थिति में मड़ूआ की खेती खरीफ किसान पाठशाला प्रशिक्षण का दूसरे सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सतीश सिंह सहायक तकनीकी प्रबंधक ने बताया कि बड़हरिया प्रखंड अंतर्गत खरीफ में दो किसान पाठशाला का आयोजन किया गया है। एक अरहर की खेती पर बड़हरिया पंचायत के खानपुर गांव में तथा दूसरा मड़ूआ की खेती पर पडरौना खुर्द पंचायत के सावना गांव में किया जा रहा है। जिसमें कुल 25 किसान और एक संचालक होते हैं।जिसमें किसान को चार सत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.