सीवान, अगस्त 6 -- Siwan News कबड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के बड़हरिया-मीरगंज मुख्य मार्ग स्थित बदरजीमी दाहा नदी छठ घाट लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव और घाट की खतरनाक बनावट के कारण यहां अब तक सात साल में डूबने से करीब 28 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा के स्थायी इंतजाम नहीं होने से स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से घाट की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Siwan News बदजीमी दहा नदी छठ घाट बना जानलेवाघाट की खतरनाक स्थिति ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष छठ पर्व, कलश यात्रा और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान इस घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। घाट पर नदी का कुछ हिस्सा अत्यधिक गहरा है, लेकिन वहां न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न...