सीवान, जुलाई 14 -- Siwan News बड़हरिया। प्रखंड कार्यालय परिसर में सीओ सरफराज अहमद का विदाई और नए सीओ मनीष कुमार का योगदान पर सम्मान सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ संदीप कुमार ने किया। वही का आयोजन मुखिया प्रखंड अध्यक्ष जीव नारायण यादव और कोइरीगावा पंचायत के मुखिया बाल्मीकि प्रसाद अश्विनी के देखरेख में किया गया। बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि सीओ सरफराज अहमद एक कर्मठ और ईमानदार पदाधिकारी थे। नए सीओ मनीष कुमार ने कहा कि अंचल का पूर्ण विकास और आम जनता की समस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता होगी। मौके पर बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार, बीपीआरओ रचित अग्रवाल, आरओ सौरभ कुमार, पूर्व उप प्रमुख जीवनारायण यादव, अश्विनी कुमार बाल्मीकि, पूर्व मुखिया संतोष यादव, मिथुन राम, राजीव सिंह, बबुआ जी, चंद्रमा राम, बीडीसी जुनेद रिजवी, समीउल्लाह उर्फ छोटे...