Siwan News बड़हरिया में दीपावली व छठ पर जीएम हाई स्कूल प्रांगण में बिकेंगे ग्रीन पटाखे
सीवान, नवम्बर 3 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। आलमपुर में हाल ही में हुए भीषण बम विस्फोट की घटना के बाद जिला प्रशासन अवैध पटाखा बिक्री को लेकर सख्त हो गया है। दीपावली और छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़हरिया में पटाखा बिक्री का स्थल निर्धारित कर दिया गया है। इस बार बाजार में जगह-जगह पटाखों की दुकानें नहीं लगेंगी। जीएम उच्च विद्यालय के प्रांगण में ही हरित (ग्रीन) पटाखों की बिक्री के लिए अस्थायी दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए विक्रेताओं को अस्थायी लाइसेंस और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य होगा। अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस प्राप्त करने को लेकर अब तक दो आवेदन मिले हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: शहर के ब्लॉक मैदान में होगी पटाखों की बिक्री, आदेश नहीं मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.