सीवान, नवम्बर 25 -- गोली लगने से युवक की मौत और पुलिस जांच Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहबाचक गांव में घर के कमरे में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिले 20 वर्षीय अरुण कुमार यादव की इलाज के दौरान गोरखपुर में मौत हो गई। वह अमरजीत यादव का पुत्र था। सोमवार की सुबह अपनी बहन को अरुण कमरे में खून से लथपथ और बेहोशी की हालत में मिला था। परिजन उसे तत्काल सीवान के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन घर में घुसकर कनपटी पर सटाकर गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, घटना हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। परिजनों के अनुसार, घटना के समय अरुण पुराने घर के कमरे में सोया हुआ था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य नए...