Siwan News बड़हरिया में कचरा उठाव की व्यवस्था पर सवाल
सीवान, सितम्बर 27 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। बड़हरिया बाजार और आसपास के मोहल्लों में नियमित कचरा उठाव नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर सड़क किनारे और खाली जगहों पर कचरा जमा है। इससे दुर्गंध के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि सफाई कर्मियों के आने का कोई निश्चित समय नहीं है। कचरा कई दिनों तक पड़ा रहता है। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में नियमित सफाई, कचरा उठाव और कूड़ा रखने के लिए निर्धारित स्थान बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था की नियमित निगरानी जरूरी है। यह भी पढ़ें- Siwan News बड़हरिया में कचरा उठाव की व्यवस्था पर सवाल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.