Siwan News बड़हरिया बीआरसी में चोरों ने दोबारा बिजली के तार किए चोरी
सीवान, जुलाई 17 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में एक बार फिर चोरों ने बिजली के तार चोरी कर लिए। जिसका कीमत लगभग 10 हजार है। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बिजली के तार काटकर अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद भी कोई अधिकारी संज्ञान नही लिया, जबकि करीब 2 महीना पहले भी चोरी की गई थी, इस चोरी से बीआरसी परिसर की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई है, जिससे कार्यालय के कार्यों में भी परेशानी होने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बीआरसी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा रात्रि औगश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.