सीवान, अक्टूबर 22 -- बड़हरिया में चाकूबाजी की घटना Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र की कैलगढ़ दक्षिण पंचायत के बड़का रोहड़ा गांव में बुधवार की सुबह चाकूबाजी की घटना में 75 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। हमले में उनकी बहू और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपित संजीव पंडित को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसकी मां को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मृतक की पहचान बड़का रोहड़ा निवासी गरीब भगत के पुत्र रामानंद प्रसाद के रूप में हुई है। घायलों में उनकी बहू बेबी देवी (50) और पोता किशन कुमार (25) शामिल हैं। किशन गुरुग्राम में रहकर पढ़ाई करता है। वह दुर्गापूजा और दीपावली मनाने घर आया था। दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग पर किया हमला जानकारी ...