सीवान, नवम्बर 14 -- छठ घाटों पर तैयारियां और सुरक्षा व्यवस्था Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय सहित नगर पंचायत क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाट सज-धजकर तैयार हो गए हैं। सुप्रसिद्ध जमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर स्थित छठ घाट पर विशेष सजावट और आकर्षक रंगोलियां श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल है। छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बीडीओ संदीप कुमार, सीओ मनीष कुमार, ईओ प्रेमशिला और डिप्टी चेयरमैन प्रतिनिधि रहीमुद्दीन खान ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जमुनागढ़, खानपुर, मीर सुरहिया, बड़हरिया शिव मंदिर और बड़ासरा काली स्थान सुरहिया सहित अन्य घाटों पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि व्रतियों की...