Siwan News बड़का पचौरा में युवती का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
सीवान, सितम्बर 24 -- Siwan News सीवान, निज प्रतिनिधि। धनौती थाना क्षेत्र के बड़का पचौरा गांव में बुधवार को एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी ज्योति कुमारी के रूप में बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद धनौती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बताया जाता है कि बुधवार की अहले सुबह युवती घर से बाहर निकली थी। इसके बाद सुबह करीब आठ बजे गांव के लोगों को एक स्थान पर शव मिलने की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान ज्योति कुमारी के रूप में की।
पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद धनौती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.