सीवान, अक्टूबर 2 -- Siwan News सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सदर प्रखंड के केन्द्र संख्या 9 पर राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर आंगन का मिलन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार किया गया। इस दौरान केन्द्र के बच्चों के बीच शैक्षणिक सामग्री में किताब व कलम का वितरण किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पोषण के प्रति जागरुकता फैलाना व उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना था। सीडीपीओ पुष्पा कुमारी ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बच्चों व माताओं को बेहतर स्वास्थ्य व संतुलित आहार की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही, केन्द्र में बेहतर सेवाएं देने च पोषण अभियानों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना की गई। यह भी पढ़ें- Motihari News: बच्चों को कुपोषण से बचाने मे आंगनबाड़ी केंद्र की अहम् भूमिका : विध...