सीवान, जुलाई 30 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रखंड की नवलपुर पंचायत अंतर्गत पट्टी भलूआ गांव स्थित मध्य विद्यालय भलूआ के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने निजी कोष से विद्यालय के करीब 300 बच्चों के बीच निःशुल्क टाई और बेल्ट का वितरण कर अनुकरणीय पहल की। उनकी इस पहल की प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सराहना हो रही है। यह भी पढ़ें- Siwan News बच्चो को पूरी ड्रेस मे आने से होता व्यक्तिव का विकास, सराहनीय पहल पहल का उद्देश्य प्रधानाध्यापक ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई यूनिफॉर्म को पूर्ण स्वरूप देने तथा बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और समानता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई बच्चे पूरी यूनिफॉर्म नहीं पहन पाते हैं। इसे देखते...