Siwan News बगौरा हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में लगेगी बबुआजी की प्रतिमा
सीवान, अक्टूबर 30 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। पूर्व विधायक एवं समाजसेवी कौशलेंद्र प्रसाद शाही उर्फ बबुआ जी की स्मृतियों को संजोने के लिए लाल बहादुर शास्त्री हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज, बगौरा परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई है। विधायक से मुलाकात करने वालों में करसौत पंचायत के मुखिया रामकृष्ण सिंह काका, राजेश सिंह और शशि सिंह, हितेश कुमार आदि शामिल थे। अब लोगों को विधायक के आश्वासन के अनुरूप प्रतिमा स्थापना की पहल शुरू होने का इंतजार है। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह से मुलाकात कर प्रतिमा स्थापित कराने का अनुरोध किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही प्रतिमा स्थापित कराने की पहल की जाएगी। बबुआ जी का निधन 17 दिसंबर 2019 को हुआ था। वे बगौरा गांव और दरौंदा प्रखंड के साथ पूरे सीवान जिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.