सीवान, अक्टूबर 10 -- Siwan News दरौंदा, ए.सं.। प्रखंड क्षेत्र में शहरीकरण की दिशा में प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। बगौरा और सिरसांव पंचायत को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव के साथ आसपास के ग्रामीण इलाकों को शहरी निकाय में शामिल करने की संभावना तलाशी जा रही हैं। वहीं, दरौंदा की तीन पंचायतों के कुछ हिस्सों को महाराजगंज नगर निकाय में शामिल करने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। वहीं, दरौंदा की दो बड़ी पंचायतें जो विकास को लेकर अग्रसर हैं उनमें बगौरा व सिरसांव को नगर पंचायत बनाने की तैयारी चल रही है। बीडीओ की ओर से एक कमेटी ने इन दोनों पंचायतों को ही नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव नगर निकायों के गठन, सीमा विस्तार और उत्क्रमण की प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Siwan News अबतक पांच क्षेत्रों में गठन व उत्क्रमण के प...