Siwan News बगौरा में 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, 13 वर्षों से चली आ रही परंपरा
सीवान, अक्टूबर 22 -- Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के बगौरा गांव स्थित पश्चिमी काली मंदिर परिसर में मंगलवार की रात विजयादशमी के अवसर पर 25 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस दौरान दस हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ी। प्रभु राम ने तीर चलाकर रावण के पुतले में आग लगाई। देखते ही देखते पुतला आतिशबाजी के साथ धू-धूकर जल उठा। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। मंदिर के पुजारी शंभू सिंह और संजीत जायसवाल ने बताया कि यहां रावण दहन की परंपरा पिछले 13 वर्षों से चली आ रही है। प्रत्येक वर्ष विजयादशमी के दिन 25 फीट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया जाता है। इस आयोजन को देखने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Saharsa News: बुराई के प्रतीक रावण व अन्य का किया दहनसुरक्षा के थे पुख्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.