Siwan News बखरी में संत मेला शुरू, संतवाणी से गूंज उठा आनंद बाग
सीवान, अगस्त 29 -- Siwan News सिसवन, एक संवाददाता। प्रखंड के बखरी गांव स्थित आनंद बाग व सुंदर बाग में दो दिवसीय संत मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। दोपहर में मठाधीश जंगली बाबा के सान्निध्य में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। संतवाणी, भक्ति और श्रद्धा के इस संगम में शामिल होने के लिए दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बखरी पहुंचे। मेला शुरू होते ही आनंद बाग की गलियों और मठ परिसर में चहल-पहल बढ़ गई। संत मेले को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। पूरे परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना हुआ है। संतों की वाणी और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया है। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालु संतों की समाधि पर माथा टेककर सुख-शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मेले को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.