Siwan News बंद घर में घुसकर चोरी, एफआईआर दर्ज
सीवान, सितम्बर 22 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के सराय पड़ौली पंचायत के सरहरी गांव के रविन्द्र सिंह के बंद घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सरहरी गांव के सिपाही सिंह के आवेदन पर सोमवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि उनके भाई रविन्द्र सिंह प्रदेश में रहते है। उनका घर बंद था। बंद घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर आभूषण, कपड़े, कागजात, बर्तन आदि की चोरी कर ली है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.