Siwan News बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के गहने, लाइसेंसी पिस्टल और 105 गोली की चोरी
सीवान, नवम्बर 3 -- घर में चोरी और पुलिस की जांच Siwan News दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के अगरौली गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, लाइसेंसी पिस्टल और 105 कारतूस चोरी कर लिए। घटना की जानकारी गृहस्वामी बबलू यादव को एक नवंबर को दिल्ली से घर लौटने पर हुई। घर के दरवाजे और कमरों के टूटे ताले देखकर उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे सहित कई कमरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घर में रखी गोदरेज की अलमारियों को खंगाला। चोरों ने अलमारी में रखे सोने के झुमके, चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र, हार, कंगन और नथुनी सहित चांदी की चूड़ियां और पायल चोरी कर लीं। चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 25 लाख रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.