सीवान, अक्टूबर 14 -- Siwan News हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हुसैनगंज दक्षिण मोहल्ले के सैयद टोली में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी करने और सामान क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मकान मालिक सैयद यूनुस इमाम उर्फ झुन्ने ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मकान मालिक ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि इलाज कराने के सिलसिले में उनका परिवार पटना में रहता है। इस कारण हुसैनगंज स्थित घर में ताला लगा रहता है। 11 अक्टूबर को एक पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद वह पटना से हुसैनगंज पहुंचे। घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। खिड़की भी क्षतिग्रस्त थी। घर के अंदर जांच करने पर दो कमरों का सामान क्षतिग्रस्त मिला। इसके अलावा मोटर औ...