Siwan News बंगरा पुस्तकालय में मनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
सीवान, अगस्त 9 -- Siwan News महाराजगंज, एक प्रतिनिधि। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बंगरा स्थित रघुबीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, महाराजगंज ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुस्तकालय के अध्यक्ष कुमार आशुतोष ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी मुंशी सिंह होंगे। वहीं शहीद देवशरण सिंह की पुत्रवधू प्रतिभा सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत पुस्तकालय समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क शिक्षा केंद्र के छह से 14 वर्ष के बच्चों के बीच देशभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर विशेष चर्चा व प्रस्तुतियां होंगी। यह भी पढ़ें- Jhansi News: जनपद में हर घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.