Siwan News फोन कर छजवां चंवर में बुलाया, फिर बेरहमी से की हत्या
सीवान, अक्टूबर 27 -- Siwan News गुठनी/आंदर, एक संवाददाता। आंदर थाना क्षेत्र के छजवा गांव स्थित चंवर में युवक की हत्या कर शव धान के खेत में फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक की पहचान सलाहपुर गांव निवासी छबीला बिंद के 28 वर्षीय पुत्र मिथुन बिंद के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला से अवैध संबंध को हत्या का कारण बताया जा रहा है। जांच में सामने आया है कि युवक को फोन कर चंवर में बुलाया गया था, जहां पहले से मौजूद आरोपित उसका इंतजार कर रहे थे। युवक के पहुंचते ही उसे पकड़ लिया गया और उसकी हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार के अनुसार, आरोपितों को मिथुन और महिला के संबंधों की जानकारी पहले से थी। इसी को लेकर हत्या की साजिश रचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.