Siwan News फूल तोड़ने निकली महिला की सर्पदंश से हुई मौत, मचा हाहाकार
सीवान, अगस्त 15 -- Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के भगवानपुर हाट गांव के डीह पर शनिवार की अहले सुबह फूल तोड़ने निकली महिला को जहरीले सांप ने डंस लिया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत महिला योगेन्द्र महतो की 53 वर्षीया पत्नी कलावती बताई जाती है। महिला की मौत की खबर मिलते हीं परिवार में कोहराम मच गया।
घटना का विवरण परिजनों ने रोते हुए बताया कि शनिवार की अहले सुबह करीब चार बजे कलावती देवी घर का मुख्य दरवाजा खोलकर फूल तोड़ने के लिए बाहर निकली थीं। इसी दौरान दरवाजे पर बैठे एक जहरीले सांप पर उसका पैर पड़ गया, जिससे सांप ने उसे डंस लिया।
इलाज की प्रक्रिया परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भगवानपुर हाट ले गए। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार कर सीवान सदर अस्पताल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.