Siwan News फल दुकान के आड़ में शराब का अवैध धंधा, गिरफ्तार
सीवान, सितम्बर 10 -- Siwan News बड़हरिया, एक संवाददाता। बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ बाजार में फल की दुकान की आड़ में शराब का कारोबार करने के आरोप में पुलिस ने एक फल व्यवसायी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कैलगढ़ टोला बाजार निवासी स्वर्गीय देवनारायण प्रसाद के पुत्र भूपेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी दुकान से शराब बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि ज्ञानी मोड़ बाजार स्थित फल की दुकान से शराब की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर अपर थानाध्यक्ष कुंदन तिवारी और एसआई गौतम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान में रखे फ्रिज की तलाशी ली गई। इसमें किंगफिशर एक्स्ट्रा स्ट्रांग बीयर के चार केन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.