Siwan News प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पीटा
सीवान, सितम्बर 1 -- Siwan News मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नरहिया गांव में रविवार की देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को उसके परिजनों ने बंधक बनाकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पकड़े गए युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक रविवार की देर रात नरहिया गांव में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान परिजनों की नजर दोनों पर पड़ गई। इसके बाद परिजनों ने शोर-हंगामा करते हुए युवक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को परिजनों के कब्जे से छुड़ाकर महिला के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.