Siwan News प्राथमिक विद्यालय बैदरा में बच्चों ने प्रस्तुत की छठ पूजा की झलक
सीवान, नवम्बर 7 -- Siwan News हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय बैदरा में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मौके पर शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने छठ पूजा की आकर्षक झलक प्रस्तुत की। इस दौरान बच्चों ने छठ महापर्व से जुड़ी परंपराओं, रीति-रिवाजों और धार्मिक मान्यताओं को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दर्शाया। कार्यक्रम के जरिए बच्चों ने छठ पर्व की महत्ता, सूर्योपासना और प्रकृति के प्रति आस्था का संदेश दिया.विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम से बच्चों में अपनी लोक संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता देखने को मिली. मौके पर एचएम डॉली कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गायत्री देवी, दीपा कुमारी, रमेश कुमार सहित छात्र-छात्राओं में अदिति कुमारी, जुली कुमारी, प्राची कुमारी, अनिशा कुमारी, स्नेहा कुमारी, शिवम, गोलू, अमन, आशु, प्रियांशु एवं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.