सीवान, अक्टूबर 6 -- Siwan News महाराजगंज, हिंदुस्तान टीम। अनुमंडल मुख्यालय के केशव नगर के सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में विद्या भारती विद्यालय व लोक शिक्षा समिति के तत्वाधान में प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बाला बाबा मठ के मठाधीश महामंडलेश्वर बद्री नारायण दास जी महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा पूर्वी जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार, अध्यक्ष डॉ राजेश्वर कुमार, सचिव शिवेंद्र विनोद कुशवाहा, विभाग निरीक्षक अनिल कुमार राम, प्रधानाचार्य शंभू शरण तिवारी, लोक शिक्षा समिति प्रदेश मंत्री सुबोध कुमार, सदस्य डॉ शरद चौधरी, चंपारण विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय, मुजफ्फरपुर विभाग निरीक्षक राजेश कुमार रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि विद्या भारती का...