Siwan News प्रशिक्षु बच्चों ने ताइक्वांडो व मार्शल आर्ट का स्टेप्स दिखा मन मोहा
सीवान, अगस्त 18 -- Siwan News सीवान। आंबेडकर भवन परिसर में ताइक्वांडो व मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान प्रशिक्षु बच्चों ने प्रशिक्षक उदय कुमार के नेतृत्व में अब तक सीखी अपनी कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर अपने हुनर, अनुशासन व आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया। ताइक्वांडो व मार्शल आर्ट से जुड़े विभिन्न स्टेप्स को बच्चों ने देशभक्ति व राष्ट्रप्रेम को रेखांकित करते हुए अद्भुत ढंग से प्रस्तुत किया। कोच उदय कुमार ने बताया कि ये प्रतिभाशाली बच्चे प्रतिदिन अपनी लगन व उत्कृष्टता से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इनके अंदर आत्मरक्षा के साथ-साथ अनुशासन, साहस व देश के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का जोश भरा पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.