Siwan News प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 15 पदक जीते
सीवान, अक्टूबर 10 -- प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय का शानदार प्रदर्शन Siwan News जीरादेई, एक संवाददाता। छपरा में आयोजित प्रमंडलीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ाया है। खेल विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस प्रमंडलीय प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक (9 स्वर्ण, 3 रजत एवं 3 कांस्य पदक) अपने नाम किए। प्रतियोगिता के मुकाबले जय प्रकाश विश्वविद्यालय, जगदम कॉलेज एवं खेल भवन, छपरा में संपन्न हुए। जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगा दी।अंडर-14 वर्ग में आयुष कुमार ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ दोनों स्पर्धाओं मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.